फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The miscreants beat up the jeweler and looted cash and jewelry

Banda News: बदमाशों ने सराफ को पीटकर नकदी और जेवर लूटे

Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat up the jeweler and looted cash and jewelry
बबेरू (बांदा)। मरका थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार सराफ को पीटकर एक लाख 22 हजार रुपये और 70 हजार के जेवर लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी करन सोनी गांव में ही सराफा का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को स्कूटी से फतेहपुर गए थे। वहां सराफा की सराफ की दुकान में सोने-चांदी के जेवर बेचने के बाद एक लाख 22 हजार रुपये लिए । साथ ही 70 हजार के सोने-चांदी के बने जेवर भी लिए थे। गांव आते समय रास्ते में बारिश होने से वह औगासी गांव के पास रुक गए। वहां अंग्रेजी शराब की दुकान से एक क्वार्टर शराब भी खरीदी। बारिश बंद होने के बाद करन स्कूटी से गांव रवाना हो गया। औगासी और बाकल गांव के पास स्थित रहेड़ा नाले के पास पीछे से आए तीन बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पर मारपीट की और जेब में पड़े एक लाख 22 हजार रुपये लूट लिए। साथ ही बैग में रखे जेवर छीनकर असलहा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सीओ बबेरू साैरभ सिंह ने बताया कि सराफ के साथ लूट की घटना हुई है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed