{"_id":"6677296e4fd85390460d0946","slug":"the-main-line-jumper-blew-up-power-was-cut-off-for-four-hours-banda-news-c-212-1-bnd1003-112189-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मामले ने पकड़ा तूल, प्रबंध निदेशक ने एसपी व डीएम संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मामले ने पकड़ा तूल, प्रबंध निदेशक ने एसपी व डीएम संग की बैठक
विज्ञापन
बांदा। मुख्य अभियंता कार्यालय में राज्यमंत्री की उपस्थिति में अधिकारियों से मारपीट और बदसलूकी का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार की देर शाम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक ने सर्किट हाउस में डीएम, एसपी और मुख्य अभियंता के साथ करीब एक घंटे तक बातचीत की। बताया गया कि प्रबंधक निदेशक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। देर रात तक मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
चिल्ला रोड स्थित बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद करीब 10 कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। बिजली विभाग के अधिकारियों की तहरीर के मुताबिक राज्य मंत्री ने मुख्य अभियंता आरिफ अहमद के साथ नलकूप कनेक्शन सामग्री देने को लेकर वार्ता की। इस बीच दोनों के बीच नोकझोंक हुई। आरोप है कि राज्यमंत्री ने मुख्य अभियंता के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं स्टोर एक्सईएन छोटेलाल, नगरीय एक्सईएन प्रकाशदेव पांडेय, एई पुनीत कुमार को बुलवाया और सभी के मोबाइल जमा करा लिए। इसके बाद तीन अधिकारियों की पिटाई की गई।
दूसरे दिन मुख्य अभियंता कार्यालय में अधिकारियों ने हड़ताल को लेकर मीटिंग की, पर ऊपर से दबाव होने के कारण हड़ताल स्थगित कर दी। रात में सभी अधिकारी एसपी आवास पहुंचे। यहां बताते हैं तहरीर बदली गई और एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिया गया। दूसरे दिन भी जब रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक को खबर की।
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक अमित किशोर शनिवार की शाम यहां पहुंचे और सर्किट हाउस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल, मुख्य अभियंता आरिफ अहमद सहित अन्य अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक गोपनीय बैठक की। सूत्रों के मुताबिक प्रबंध निदेशक ने एसपी व डीएम की बात सुनी और मुख्य अभियंता से भी वार्ता की। बाद में मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात उन्होंने कही। इसके बाद वह निकल गए। प्रबंधक निदेशक से जब मारपीट के मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने बाद में बातचीत करने को कहा और आगे बढ़ गए।