{"_id":"5cba044abdec221456013855","slug":"the-lord-jesus-has-forgiven-the-victims-of-the-crucifixion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूली पर सताने वालों को भी प्रभु यीशु ने किया माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूली पर सताने वालों को भी प्रभु यीशु ने किया माफ
Fri, 19 Apr 2019 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार
banda
banda
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
चर्च में प्रार्थना करते ईसा मसीह के अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुड फ्राइडे पर गिरिजाघरों में ईसा मसीह को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने और उनके द्वारा कहे गए सात वचन का वर्णन हुआ।
सुबह 9 बजे आवास विकास स्थित चर्च में पादरी अनुपम जॉन ने बताया कि यीशु को आज ही के दिन सूली पर चढ़ाया गया था। एल्बर्ट रसकिन ने कहा कि मसीह के जन्म से हजारों साल पहले भविष्यवाणी हुई थी कि पृथ्वी पर मानव जाति के उद्धार के लिए अपने प्राण देंगे।
दोपहर को सेंट पॉल्स चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। यीशु के विशेष गीत गाए गए। पारुल, अनुराधा, एस्टर, अल्प्रेड रसकिन, रोमियो, मानसी, एलिज ने गीत गाए। यीशु के सात वचन बताए गए। पहले वचन पर अनुपम जॉन ने कहा कि प्रभु यीशु ने क्रूज पर चढ़ाने के बाद भी अपने सताने वालों को क्षमा कर दिया। अनीता दास ने कहा कि डकैत द्वारा अपने पापों की क्षमा मांगने पर प्रभु यीशु ने उसे क्षमा करते हुए कहा कि आज ही वह उनके साथ स्वर्गलोक में होगा। सुमितदास ने कहा कि सूली पर भी यीशु मसीह को अपनी माता याद रहीं।
एल्बर्ट रसकिन ने बताया कि रविवार को सुबह 9.30 बजे ईस्टर मनाया जाएगा। विशेष आराधना होगी। इसी दिन प्रभु यीशु जीवित हुए थे। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी प्रार्थना सभा हुई।