{"_id":"674ca3b216a444890e0e4403","slug":"the-loader-fell-into-the-ditch-due-to-drowsiness-the-driver-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-118835-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: झपकी आने से लोडर खंती में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: झपकी आने से लोडर खंती में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी (बांदा)। वेल्डिंग के सिलिंडर लादकर कानपुर से सतना जा रहे चालक को झपकी आ गई। इससे बेकाबू लोडर पेड़ से टकराकर खंती में गिर गया। चालक की स्टीयरिंग में फंसकर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के खमरिया गांव निवासी पुरुषोत्तम (45) रविवार को कानपुर से वैल्डिंग करने वाले सिलिंडर लादकर मध्य प्रदेश के सतना जिला जा रहा था। कालिंजर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के माेड़ पर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन चालक को झपकी आने से लोडर बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर खंती में पलट गया।
चालक स्टीयरिंग में फंस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने की सूचना पर थानाध्यक्ष कालिंजर दीपेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पिपरगवां चौकीदार परमात्मादीन के साथ एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां डॉ. माया ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के ममेरे भाई वृंदावन ने बताया कि पुरुषोत्तम का खुद का लोडर था। वह शनिवार को घर से निकला था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो पुत्र एक पुत्री है।