फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The last Ashera knocked, Etikaf and Shabe Kadr's influx

आखिरी अशरे ने दी दस्तक, एतिकाफ और शबे कद्र की आमद

Thu, 14 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The last Ashera knocked, Etikaf and Shabe Kadr's influx
बदौसा में परिवार के साथ इफ्तार के समय दुआ करते बुजुर्ग रोजदार। - फोटो : BANDA
बांदा। गुरुवार को 20वें रोजे के इफ्तार के साथ ही रमजान माह का दूसरा अशरह रुखसत हो गया। इसके साथ ही तीसरे और आखिरी अशरे की आमद हो गई। दूसरा अशरह मगफिरत का था। आखिरी अशरह जहन्नुम से निजात दिलाने का है। तीसरे अशरे में इस माह की सबसे अहम पांच रातें (शबे कद्र) भी हैं।
विज्ञापन

25 अप्रैल से शुरू हुआ रमजान अब आखिरी पड़ाव में है। तीसरे अशरे की शुरुआत के साथ रमजान की विदाई का माहौल बनने लगता है। लॉकडाउन के चलते इस बार रमजान की रौनकें मस्जिद और बस्तियों में नदारद हैं। अलबत्ता घर ही इबादत से गुलजार रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे और आखिरी अशरे का पहला रोजा है। मस्जिदों में एतिकाफ भी शुरू होगा। एतिकाफ पर बैठने वाले मोतकिफ ईद का चांद देखकर घर लौटेंगे। आखिरी अशरे में 21, 23, 25, 27 और 29 रात को शबे कद्र मानी जाती है। ये पूरी रातें इबादत में गुजरती हैं। उलमा कहते हैं कि तीसरा अशरह जहन्नुम से निजात दिलाता है। बशर्ते इसकी पूरी कद्र की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह और जामा मस्जिद के मुतवल्ली डा. शेख सादी जमां, हाजी महफूजुर्रहमान, हाजी हिफजुर्रहमान, हाजी अल्ताफ अहमद आदि का कहना है कि बीते दो अशरों में इबादतों में जो कमियां और कोताही हुई है उनकी भरपाई करने के लिए आखिरी अशरह भरपूर मौका है। दिन-रात इबादत में गुजार कर अपने और घर व खानदान तथा मुल्क के लिए दुआएं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed