फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The knock of the third wave, BJP leader and constable positive

तीसरी लहर की दस्तक, भाजपा नेता व कांस्टेबल पॉजिटिव

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The knock of the third wave, BJP leader and constable positive
युवती की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। तीन माह की खामोशी के बाद कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। 24 घंटे में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए परिजनों के नमूने लिए गए हैं। आरटीपीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव की पुष्टि के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूने लखनऊ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के वाराणसी से लौटे शहर के इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय भाजपा नेता को बुखार आने के बाद जिला अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें वह पॉजिटिव पाए गए। उन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। उधर, पुलिस लाइन निवासी 24 वर्षीय कांस्टेबल भी मंगलवार को जिला अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में संक्रमित मिले। दोनों ही संभावित संक्रमितों और उनके सभी पारिवारिक सदस्यों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर में पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर ओमिक्रॉन जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग नमूना लखनऊ भेजा जाएगा। उधर, लगभग तीन माह बाद एक बार फिर दो लोगों के संक्रमित पाए जाने पर तीसरी लहर की आशंका से भी लोग आशंकित हैं। उधर, सीएमओ डा.वीपी तिवारी ने बताया कि दोनों संक्रमितों के घरों के 20 मीटर के दायरे में रहने वाले अन्य परिवारों पर भी नजर रखी जा रही है। इनमें कोई बीमार होता है तो उसकी जांच की जाएगी। फिलहाल दोनों संक्रमितों की हालत ठीक है। जरूरत पड़ने पर उन्हें मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed