फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The knock of seven ladies in the hospital on the day of Ashtami

अष्टमी के दिन अस्पताल में सात देवियों की दस्तक

Sat, 09 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The knock of seven ladies in the hospital on the day of Ashtami
कन्या जन्मोत्सव में सामूहिक गीत गातीं महिला कार्यकर्ता - फोटो : BANDA
बांदा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति के साथ ही नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन चल रहा है। शनिवार को नवरात्र की अष्टमी पर अस्पताल में सात बालिकाओं ने जन्म लिया। इन्हें देवी का स्वरूप मानते हुए उनकी माताओं को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि जिनके घर बालिकाओं ने जन्म लिया है वो जानें कि उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। हंसी-खुशी के साथ पालन-पोषण करें और अच्छी शिक्षा-दीक्षा दें। ताकि बेटियां बुलंदियों पर पहुंचे। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि महागौरी के दिन इन बालिकाओं ने जन्म लिया है। महागौरी कल्याणकारी मानी जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कन्याओं के माता-पिता से कहा कि इन बेटियों का नाम गौरी रखें। बताया कि अब तक जनपद में 3801 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर और जन्म प्रमाणपत्र देकर मनाया जा चुका है। तहसीलदार पुष्पक ने सभी का स्वागत किया। सीएमएस डा.एसएन मिश्रा व डा.सुनीता सिंह तथा अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

नवरात्र की अष्टमी पर एसीडी स्टूडियो में बालिकाओं द्वारा सजाई गई रंगोली में उभरे राम।

नवरात्र की अष्टमी पर एसीडी स्टूडियो में बालिकाओं द्वारा सजाई गई रंगोली में उभरे राम। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed