{"_id":"66b11a6f53a24b6eaf0e7271","slug":"the-kanwadis-performed-jalabhishek-of-neelkantheshwar-banda-news-c-212-1-bnd1006-114086-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कांवड़ियों ने नीलकंठेश्वर का किया जलाभिषेक
विज्ञापन
कालिंजर/बबेरू/पैलानी। ऐतिहासिक पौराणिक दुर्ग में सावन माह के तीसरे सोमवार को दुर्ग स्थित भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यूपी और एमपी के लाखों श्रद्धालुओं की असीम आस्था के केंद्र प्राचीन शिवालय में नीलकंठेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर रोक लगी हुई है। श्रद्धालुओं ने महादेव का दर्शन करते हुए पूजन-अर्चन किया। इधर, सोमवार को कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा के लिहाज से दुर्ग में पुलिस तैनात रही। कालिंजर कस्बे सहित दुर्ग में पेयजल व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मालुम हो कि छह दिन से जल संस्थान कालिंजर में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।
मढ़ीदाई मंदिर में उमड़े शिवभक्त
बबेरू में सावन के तीसरे सोमवार को सिद्ध पीठ मां मढ़ीदाई मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। मंदिर में विराजमान शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इसके बाद हवन-पूजन किया। श्रद्धा के मुताबिक श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही आदि चढ़ाया। इसी तरह आम चौराहा अद्भुत शिव मंदिर, सुंदर कुआं शिव मन्दिर में भी श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। इसके साथ ही कस्बे के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। सभी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन करते हुए जलाभिषेक किया।