{"_id":"66b7a82aa0f50cebe40eb1cb","slug":"the-issue-of-tap-water-scheme-in-every-house-echoed-in-the-parliament-banda-news-c-212-1-sknp1008-114248-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: संसद में गूंजा हर घर नल से जल योजना का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: संसद में गूंजा हर घर नल से जल योजना का मामला
विज्ञापन
बबेरू। सपा सांसद कृष्णा पटेल ने संसद में जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना की धीमी गति पर सवाल उठाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए एक वृहद कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।
सांसद ने कहा कि भू-गर्भ जल स्तर के निरंतर नीचे जाने से देश ही नहीं उनके संसदीय क्षेत्र जनपद बांदा व चित्रकूट में पानी का संकट है। केंद्र सरकार की हर घर नल से जल योजना का काम बेहद धीमी गति में चल रहा है। इसके निर्माण में तेजी लाई जाए, जिससे लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल सके।
इसके अलावा उन्होंने दोनों जनपदों में सड़कों की स्थिति पर भी सवाल रखे। कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क जुड़ सके। आज भी तमाम गांव ऐसे है जहां पर पक्की सड़क न होने से ग्रामीण जलभराव व कीचड़ से होकर मुख्यालय या अन्य गांवों को जाते हैं।