फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The inspection of the warehouse DRM platform

डीआरएम ने माल गोदाम प्लेटफार्म का किया निरीक्षण

Thu, 21 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The inspection of the warehouse DRM platform
बांदा रेलवे स्टेशन में डीआरएम से मुलाकात करते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। हालांकि यह निरीक्षण महज रस्म अदायगी जैसा रहा। ज्यादातर वक्त सपा नेताओं के साथ बैठकर बिताया। अफसरों से बंद कमरे में बैठक की। लगभग डेढ़ घंटा बाद चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल विशेष ट्रेन से दोपहर 12:45 बजे यहां आए। माल गोदाम का प्लेटफार्म सरसरी तौर पर देखने के बाद स्टेशन प्रबंधक के कक्ष में आ गए। यहां सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। देर तक उनसे बातचीत हुई। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने डीआरएम से बांदा-झांसी रूट पर जखौरा के पास क्रासिंग गेट नंबर-447 खोलने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


रेलवे ने इसमें ताला जड़ रखा है। भूमिगत रास्ते में पानी भरा है। डीआरएम ने कहा कि विशेष आपात परिस्थितियों में ही यह गेट खोला जाएगा। वह भी स्टेशन प्रबंधक की अनुमति पर। भूमिगत रास्ते में भरे पानी को पंपिंग सेट से निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं ने उदयपुर-खजुराहो सुपरफास्ट ट्रेन को मानिकपुर तक चलाने का अनुरोध किया। डीआरएम ने फिलहाल संभव नहीं बताया। उन्होंने बताया कि बांदा-मानिकपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण में करीब छह साल लग जाएंगे।


डीआरएम से मिलने वाले सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, प्रदेश सचिव हसन सिद्दीकी, शैलेंद्र यादव, बृजेेश पटेल, आमिर खां, अशोक श्रीवास, अतीक उल्ला, अभिलाष यादव, अमर सिंह यादव, नंद किशोर यादव, शरद यादव भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed