फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The injured, including two young men fell into the pit bike

बाइक समेत गड्ढे में गिरकर दो युवक घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The injured, including two young men fell into the pit bike
गभीर रूप घायल बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में छह बाइक सवार समेत सात राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर और चेहरों पर गंभीर चोटे आईं।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव का किशन (18) पुत्र रामदास, संजय (19) पुत्र रामपाल व बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव का लखन (20) पुत्र मदन बुधवार की रात एक ही बाइक पर कैरी गांव से बारात से वापस लौटते समय अपने गांव के नजदीक बाइक गड्ढे में गिरने से बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


इनके नाक, चेहरे और सिर पर चोटें आईं। एक अन्य घटना में शहर के गायत्री नगर निवासी मोनू गुप्ता (23) पुत्र मातादीन व दीपेंद्र उर्फ छोटू (14) पुत्र विजय कुमार गुरुवार को सुबह बाइक पर घर से दुकान जाते समय बिजली के पोल से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा गांव का यीशू (23) पुत्र गोरेलाल गुरुवार को दोपहर बाइक पर अपने ननिहाल मनवारा (छतरपुर) जाते समय गौरिहार थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव के पास बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी अवधेश (12) पुत्र हीरालाल साइकिल पर अतर्रा जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाइक सवार भी चुटहिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed