फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The heinous crime has sparked a fresh debate about the safety of children.

Banda News: जघन्य अपराध के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ी

Mon, 23 Feb 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The heinous crime has sparked a fresh debate about the safety of children.
नरैनी। जघन्य घटना के आरोपी दंपती को फांसी की सजा मिलने के बाद बच्चों की सुरक्षा पर नई बहस छिड़ गई है। अभिभावकों और शिक्षकों का मानना है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। अपराधी अब ऑनलाइन माध्यमों से बच्चों तक आसानी से पहुंच रहे हैं, जिससे उन्हें बहलाना-फुसलाना सरल हो गया है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार मोबाइल फोन और सस्ते इंटरनेट की पहुंच ने बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा है। हालांकि पर्याप्त जागरूकता के अभाव में वे साइबर अपराधियों का आसान निशाना बन जाते हैं। अजनबी लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करते हैं और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क बढ़ाते हैं। वे बच्चों से निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। वहीं अभिभावकों का मानना है कि कई बार बच्चे डर या झिझक के कारण ऑनलाइन हुई घटनाओं की जानकारी साझा नहीं करते। इससे खतरा और बढ़ जाता है। इंटरनेट और सोशल मीडिया जहां ज्ञान के द्वार खोलते हैं, वहीं लापरवाही बरतने पर यह गंभीर खतरा भी बन सकते हैं।
विज्ञापन

समय रहते जागरूकता और सतर्कता ही बच्चों को सुरक्षित रख सकती है। परिवारों को बच्चों से खुलकर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्हें बच्चों के ऑनलाइन व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए। बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के नियम सिखाना भी महत्वपूर्ण है। शिक्षकों ने स्कूलों में साइबर सुरक्षा शिक्षा अनिवार्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को अजनबियों से चैट न करने की सलाह दी जाए। उन्हें अपनी फोटो या निजी जानकारी साझा न करने को कहा जाए। किसी भी संदिग्ध संदेश की तुरंत सूचना अभिभावकों या शिक्षकों को देने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से साइबर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित करना भी आवश्यक बताया गया है। हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास ही सबसे प्रभावी उपाय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed