Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The groom arrived with his wedding procession, but found neither the bride nor the wedding pavilion.

Banda News: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को न दुल्हन मिली न मंडप

Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The groom arrived with his wedding procession, but found neither the bride nor the wedding pavilion.
बांदा। मरका क्षेत्र से बरात लेकर चित्रकूट के शिवरामपुर पहुंचे दूल्हे को न दुल्हन मिली और न मंडप।
विज्ञापन

थक हारकर वर पक्ष जब वधू पक्ष के यहां पहुंचा तो उन्होंने शादी से पहले ही इन्कार करने की जानकारी दी। दूल्हे के पिता ने पिता, पुत्री और मध्यस्थ पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना मरका क्षेत्र के गांव चरका निवासी कुलदीप सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके घर पर इंगुवारी के पूरन सिंह का आना-जाना था। वह दूर के रिश्तेदार हैं। कुछ महीने पहले पूरन सिंह ने उनसे बताया कि चित्रकूट के शिवरामपुर में चुनवाद की बेटी सुधा से वह अपने बेटे विवेक सिंह की शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप के अनुसार उन्हें बेटे की शादी करनी थी। उन्होंने बातचीत के लिए हामी भर दी। उन्हें बताया गया कि लड़की वाले गरीब हैं। गेस्ट हाउस बुक नहीं कर पाएंगे। उन्हें ही मदद करनी होगी। 23 सितंबर को वह पूरन सिंह के साथ लड़की देखने के लिए चुनवाद के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की देखने के बाद 15 अक्तूबर को लड़की वाले वरीक्षा के लिए आए और वरीक्षा करके चले गए। शादी की तारीख 20 नवंबर को तय हुई। आरोप है कि 25 अक्तूबर को पूरन सिंह उनके पास आया और बताया कि डेढ़ लाख गेस्ट हाउस बुकिंग व अन्य खर्चों के लिए देने होंगे। उन्होंने वादे के अनुसार डेढ़ लाख रुपये दे दिए।
---
बरात लेकर पहुंचे तो फैला था सन्नाटा
कुलदीप सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को वह बेटे की बरात लेकर धूमधाम से शिवरामपुर स्थित जगह पहुंचे, लेकिन वहां सन्नाटा मिला। मौके पर न तो कोई गेस्ट हाउस मिला और न ही लड़की पक्ष के लोग। वे लोग लड़की पक्ष के घर पहुंचे।
कुलदीप के अनुसार लड़की के पिता चुनवाद ने बताया कि उन्होंने शादी की बातचीत करने वाले मध्यस्थ व्यक्ति से पहले ही शादी करने से इन्कार कर दिया था। उन्हें पता चला कि लड़का ठाकुर बिरादरी का है, जबकि वह अनुसूचित जाति के हैं।

---
पूरन सिंह व बेटी, पिता पर धोखाधड़ी का आरोप
कुलदीप सिंह ने थाने में पूरन सिंह पर धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख ठगने व चुनवाद व सुधा पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि तहरीर के अनुसार तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed