{"_id":"58a9e3d04f1c1b0970d84f6b","slug":"the-government-will-then-work-half","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो पूरे होंगे अधूरे काम-नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो पूरे होंगे अधूरे काम-नसीमुद्दीन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष व बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ‘राम मिलाई जोड़ी-एक आंधर और एक कोढ़ी’ कहावत से सपा और कांग्रेस पर प्रहार किया। कहा कि बसपा की आंधी चल रही है। सरकार बनी तो अधूरे काम पूरे होंगे। उनकी पार्टी वादे नहीं काम करती है।
रविवार को सिद्दीकी ने नरैनी (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी गयाचरन दिनकर के पक्ष में करतल मार्ग (नरैनी) और केपी शास्त्री इंटर कालेज (बदौसा) में जनसभाएं कीं। कहा कि पांच साल शासन के बाद सपा को गठबंधन की जरूरत पड़ गई। कांग्रेस डूबता जहाज है और सपा दंगा कराने वाली पार्टी। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका (जनता) क्या होगा। भाजपा के अच्छे दिन पर भी भड़ास निकाली। बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। जोन कोआर्डिनेटर आरके वर्मा, अजीज भाई, मुमताज अली, शमीम सिद्दीकी, मोहम्मद लतीफ, रशीद, साबिर बेग, हबीब, राकेश चौरसिया, संकटा राजपूत, चरण सिंह भारती, हरीराम कबीर, मोहम्मद उमर हाफिज, बदौसा प्रधान लालचंद्र, उदित नारायण आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यालय के कलक्ट्रेट मार्ग पर आयोजित जनसभा में नसीमुद्दीन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने वादे पूरे नहीं किए। सपा 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की बात कर रही है, जबकि यह अधिकार प्रदेश सरकार को है ही नहीं। बेकसूर मुसलमानों को जेल भेजा जा रहा है। सपा, कांग्रेस गठबंधन को भी बेमेल बताया।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन ने शनिवार की रात गूलरनाका और हाथी खाना आदि इलाकों में सभा कर प्रत्याशी मधुसूदन के पक्ष में वोट मांगे। प्रत्याशी समेत जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मुमताज अली, लल्लू निषाद, मोहम्मद इदरीस, यार खां आदि मौजूद रहे। मायावती की तरह ही डराया कि आरएसएस के इशारे पर केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। इस मौके पर मानिकपुर सीट के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, चित्रकूट सीट के प्रत्याशी जगदीश गौतम, जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, इसहाक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।