{"_id":"60d76ac78ebc3e341779cd8e","slug":"the-girl-was-raped-by-taking-hostage-banda-news-knp6366524131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बरात देखने गई 12 वर्षीय बालिका को अगवा करके बंधक बनाकर अज्ञात लोगों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद रात को घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है। जिला महिला अस्पताल के तीन डाक्टरों के पैनल ने दुष्कर्म की शिकार बालिका की जांच की। उसके जिस्म में चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका के पिता ने तहरीर में बताया था कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी 12 वर्षीय पुत्री लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लापता बालिका को अज्ञात लोग घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़ गए। भागते समय आरोपियों का मोहल्ले के कुछ लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका से पूछताछ की। बालिका ने बताया कि उसे मुक्तिधाम और एक घर में रखा गया था। हालांकि, वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। शनिवार को सुबह इलाज के लिए उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरी परीक्षण भी हुआ। तीन डाक्टरों के पैनल ने मेडिकल किया। उसके जिस्म और नाजुक अंग में चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म की शिकार बालिका मानसिक रूप से कमजोर है। वह बरात देखने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अब पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।