{"_id":"5fe0da1a8ebc3e3ba10d3c92","slug":"the-girl-was-hanged-for-beating-her-father-in-law-banda-news-knp6013167140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर की पिटाई पर लगाई थी युवती ने फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर की पिटाई पर लगाई थी युवती ने फांसी
विज्ञापन
बदौसा। थाना क्षेत्र के मुंशी का पुरवा (भदावल) में सुमन (21) पत्नी रामनरेश यादव द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना में दूसरे दिन भी मायके वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। तहसीलदार अतर्रा की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतका की सास सुरनिया ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुमन अपने पति से बात कर रही थी। इस पर ससुर शिवकुमार ने उससे मोबाइल छीन लिया और मारपीट दिया। जिससे उसने फांसी लगा ली।
मृतका चार माह की गर्भवती है। पति रामनरेश यादव गुजरात के सोमनाथ में मजदूरी करता है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि अभी मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक साल पूर्व शादी हुई थी।