फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl burnt herself alive after six days of marriage

शादी के छह दिन बाद युवती ने खुद को जिंदा जलाया

Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The girl burnt herself alive after six days of marriage
बांदा। हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि और शादी के छह दिन बाद ही युवती ने ससुराल में खुद को जिंदा जला लिया। आग की चपेट में घर आने से दहेज का सामान सहित पूरी गृहस्थी जल गई। परिजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। मायके वालों के हवाले से पुलिस मृतका को मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रही है। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश रीवा निवासी पुष्पा (20) की शादी छह दिन पूर्व 26 मई को कमासिन थाना क्षेत्र के किटहाई गांव निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। मंगलवार की रात नवदंपती कमरे में सोने चले गए। बुधवार को तड़के पुष्पा कमरे से बाहर निकल आई और बाहर से कुंडी लगाकर पति को अंदर बंद कर दिया। दूसरे कमरे में जाकर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद लपटों ने घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने कमरे में बंद राजेंद्र को बाहर निकाला और भागकर जान बचाई। आग से पूरा घर और गृहस्थी जल गई। शादी में मिला दहेज का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने पानी ढोकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुष्पा बुरी तरह जल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भतीजे राजाबाबू ने बताया कि पुष्पा की तबीयत खराब थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। इंस्पेक्टर रामआसरे सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का ठोस कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। मृतका की मां, भाई व चाचा के हवाले से बताया कि पुष्पा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसका इलाज चल रहा था।
चौथ की विदाई से पहले उठ गई पुष्पा की अर्थी
शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। चौथी से पहले नव ब्याहता पुष्पा की अंतिम विदाई हो गई। यह नजारा देखकर ग्रामीण महिलाओं की आंखें भी छलक आईं। छह दिन पहले ब्याह कर ससुराल आई पुष्पा की 6 जून को चौथी थी।

उसे लिवाने के लिए मायके वालों को आना था। शादी के बाद की अन्य रस्मों के साथ चौथ की भी तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुष्पा की आत्महत्या से दोनों घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed