फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The father had shot and killed the student

पिता ने गोली मारकर की थी छात्रा की हत्या

Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The father had shot and killed the student
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में 11वीं की छात्रा की गोली मारकर की गई हत्या ऑनर किलिंग निकली। घटना के 13 दिन बाद पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता को ऑनर किलिंग और प्रेमी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पिता की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बीरा गांव निवासी 19 वर्षीय ब्रजेश प्रजापति के 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। इसके अलावा ब्रजेश किशोरी के छोटे भाई-बहनों को ट्यूशन पढ़ाने घर भी जाता था। 28 मई को दोपहर घर में ब्रजेश और किशोरी को परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तब ब्रजेश घरवालों से बचकर भाग निकला। नाराज पिता ने पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

कमासिन थाना पुलिस ने आरोपी पिता और उसके प्रेमी ब्रजेश प्रजापति को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। अपर एसपी ने बताया कि पिता को हत्या और ब्रजेश को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया है। सीडीआर और सर्विलांस की मदद से खुलासा हुआ। टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, दांदौ चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र, कांस्टेबल महेश कुमार, उत्तम कुमार, हिमांशु सिंह, अमन कुमार, महिला कांस्टेबल रमा व निशा कुमारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को किया था गुमराह
पिता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। कमासिन थाना में तहरीर देकर घटना संदिग्ध बताई थी। पुलिस को कोई नुकीली चीज पेट में लगने से मौत होने की जानकारी दी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मिलने पर पुलिस ने पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

डीएनए नमूना जांच को भेजा
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए ब्रजेश प्रजापति का जिला अस्पताल में डीएनए नमूना लिया गया। बबेरू क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुष्टि के लिए डीएनए नमूना सील बंदकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed