{"_id":"56fc14404f1c1ba47af003f8","slug":"the-farmers-blocked-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने हाइवे पर धरना देकर बैठे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने बुधवार को बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन के साथ नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। सड़क खाली कराने में पुलिस और अफसरों को पसीने छूट गए। बाद में मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की अगुवाई में किसानों ने पावर कारपोरेशन वितरण खंड अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने एनएच पर करीब एक घंटे धरना दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी राजीव यादव मौके पर पहुंच गए और किसानों से बात की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने आकर ज्ञापन लिया। इसी के बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
ज्ञापन में अकालग्रस्त बुंदेलखंड में किसानों का बकाया बिल माफ करने, नए-पुराने बिजली बिलों में धांधली की जांच, ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित अवधि के लिए बिल निर्धारण की सुविधा आदि की मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव गजबदन शुक्ला, श्रवण कुमार, गणेश प्रसाद, अरुण गौतम, बाला प्रसाद, अनिल शास्त्री, लल्लू सिंह, राजाभइया सिंह, बालकृष्ण पटेल, प्रहलाद करवरिया, शैलेंद्र मिश्रा इत्यादि किसान नेता शामिल रहे।