{"_id":"29686600bb1ee6636c65a8ac4c09eeb3","slug":"the-farmer-will-be-treated-in-a-coma-mla-fund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से होगा कोमा में गए किसान का इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से होगा कोमा में गए किसान का इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल के सदमे में खेत में बेहोश होकर कोमा में चले गए किसान गोपाल सोनकर (जसपुरा) के इलाज के लिए विधायक दलजीत सिंह ने पहल की है। उन्होंने कहा कि औपचारिकता पूरी करके वह विधायक निधि से किसान का इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशन के बाद स्वयंसेवियों ने तो सुध लेना शुरू कर दिया है, पर जिला प्रशासन अभी भी चुप्पी साधे है। किसान गोपाल सोनकर 14 बीघा का काश्तकार है। 12 मार्च को उसकी फसल ओला-बारिश से बर्बाद हो गई। खेत की दुर्दशा देखकर उसी दिन वह खेत में गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे ब्रेनहेमरेज हो गया।
विज्ञापन
इकलौते पुत्र बिंद किशोर उसे जिला अस्पताल कानपुर ले गया। 60 हजार रुपये कर्ज लेकर इलाज कराया लेकिन किसान की हालत अभी वैसी ही है। कानपुर के डाक्टरों ने 2 लाख का खर्च बताया है। बिंद किशोर ने डीएम को अर्जी देकर आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
किसान की यह खबर ‘अमर उजाला’ में बुधवार को प्रमुखता से छपने के बाद सुबह क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने पीड़ित किसान के पुत्र बिंद किशोर के फोन नंबर 9793005680 पर फोन करके संपर्क किया।
विधायक निधि से इलाज के लिए मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने किसान के पुत्र से जरूरी कागजात मांगे हैं। उधर, चित्रकूट के सौरभ द्विवेदी ने भी मदद का आश्वासन दिया है।