फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer was killed by hitting him with an axe after he abused him

Banda News: गाली देने पर किसान को फरसा मार कर मार डाला

Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The farmer was killed by hitting him with an axe after he abused him
कमासिन। गाली देने से नाराज किसान ने दूसरे किसान की फरसा मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोप है कि आरोपी किसान से खुन्नस रखता था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसान ने हत्यारोपी को गाली दी थी। किसान के बेटे ने आरोपी के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आला कत्ल फरसा भी आरोपी के घर से बरामद किया है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के पश्चिम थोक निवासी राधेश्याम वर्मा (60) रविवार की रात 8:30 बजे खेत की रखवाली करने के लिए घर से खाना खाकर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर गांव के शिवपूजन वर्मा ने पीछे से रोधश्याम पर फरसे से हमला कर दिया। सिर में ताबड़तोड़ दो वार लगने से राधेश्याम मौके पर ही गिर गए और आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर राधेश्याम के परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में राधेश्याम को कमासिन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने देर रात राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम के बड़े पुत्र सुनील वर्मा ने गांव के शिवपूजन वर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में सुनील ने बताया कि साल भर पहले उसके घर में छोटे भाई सुमित की शादी थी। शादी से पहले लेडीज संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शिव पूजन शराब के नशे में महिलाओं के बीच जाकर नाचने करने लगा था। उसने परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता भी की थी। इस पर उसके पिता राधेश्याम ने उसे घर से घसीटकर बाहर कर दिया था। तब से शिव पूजन अपने मन में रंजिश पाले था।
उधर, हत्या के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर में हत्यारोपी शिव पूजन को पुलिस ने साड़ासानी गांव की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से खून से सना फरसा बरामद किया है। शिवपूजन ने बताया कि वारदात वाली रात राधेश्याम उसके घर के सामने से निकल रहा था, इसी बीच वह लघुशंका के लिए निकला तो उसने उसे देखकर गाली दी थी, जिस पर उसने फरसे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। घर में खून से सना फरसा छिपाकर भाग निकला था।

खुन्नस के चलते किसान की हत्या की गई है। पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आला कत्ल फरसा भी उसके घर से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी ने गाली देने पर किसान की हत्या की थी।

- सौरभ सिंह, सीओ बबेरू




पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तीन बीघा खेत व ट्यूबवेल की रखवाली करता था राधेश्याम

बांदा। कमासिन कस्बा निवासी राधेश्याम वर्मा किसान थे। वह गांव के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह के तीन बीघा खेत व ट्यूबवेल की रखवाली करते थे। चार साल से उनके ट्यूबवेल में रोजाना घर से खाना खाकर जाते और वहीं रात में रहते थे। राधेश्याम के दो पुत्र सुनील (28) व सुमित (22) हैं। एक विवाहित पुत्री शीलू (25) है। घर में पत्नी देवसखी है। राधेश्याम के पास भी डेढ़ बीघा जमीन है। खेती किसानी से भरण पोषण होता है। राधेश्याम के तीनों पुत्र व पुत्री विवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed