फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer returning from maternal uncle's house was trampled by Tata Sumo

मामा के घर से लौट रहे किसान को टाटा सूमो ने रौंदा

Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The farmer returning from maternal uncle's house was trampled by Tata Sumo
बांदा। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बाइक चला रहे युवा किसान को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान अपने मामा के गांव से घर लौट रहा था। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोटें आईं थी, जो मौत की वजह बनीं।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बछेई गांव निवासी राजू (35) शनिवार की सुबह अपने मामा सियाराम के घर बरसड़ा खुर्द गांव गया था। वापस घर आते समय बांदा-मिर्जापुर हाईवे पर खुरहंड-बरसड़ा खुर्द गांव के बीच सामने से तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बाइक चालक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टाटा सूमो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

चचेरे भाई राजेश ने बताया कि राजू दिल्ली में मजदूरी करता था। दो साल पूर्व घर लौट आया और बटाई पर 10 बीघा जमीन लेकर खेतीबाड़ी करने लगा था। राजू एकलौता था। तीन वर्ष की उम्र में मां की मौत हो चुकी। पिता और दादी सेमिया ने उसे पाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। दो साल से उसकी पत्नी सपना तीन बच्चों के साथ महुआ गांव स्थित मायके में रह रही है। भाई व पिता ने बताया कि करीब तीन साल से राजू और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। अक्सर झगड़ा होता था। दो वर्ष पूर्व वह ससुराल छोड़कर मायके चली गई। अपने दो पुत्रों और एक पुत्री को भी साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed