{"_id":"67703e92354c69b34f07ddc7","slug":"the-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-at-home-banda-news-c-212-1-bnd1006-119945-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान ने घर में फंदा लगाकर की खुदखुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान ने घर में फंदा लगाकर की खुदखुशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालिंजर (बांदा)। किसान ने शुक्रवार की दोपहर घर में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। किसी काम से बाहर गई पत्नी कुछ देर बाद घर लौटी तो पति का शव फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के मजरा नोखा पुरवा निवासी किसान बेटालाल (47) तीन बीघे के काश्तकार थे। खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
शुक्रवार की दोपहर पत्नी किसी काम से घर से बाहर चली गई। इसी दौरान किसान ने कमरे में लगे लोहे के गर्डर से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी घर लौटी तो पति का शव फंदे पर लटक रहा था। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
चचेरे भाई रजोल सिंह राजपूत ने बताया कि बेटालाल के दो बेटे राजस्थान और पूना में रहकर काम करते हैं। घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी।
घटना के ठीक एक घंटे पहले पति-पत्नी घर में थे। खुदकुशी का कारण परिजन नहीं बता सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।