{"_id":"6581e25879502e39dc0a53aa","slug":"the-family-reached-the-hospital-with-the-son-along-with-the-snake-banda-news-c-12-1-knp1074-515290-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: सांप के साथ बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, खेत में पानी लगाते समय डसा, अस्पताल में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: सांप के साथ बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, खेत में पानी लगाते समय डसा, अस्पताल में हड़कंप
Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:05 AM IST
सार
Banda News: राजाराम अपने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम खेत में पानी लगा रहा था। तभी योगेंद्र को सर्प ने डस लिया। इससे वह खेत में गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती किशोर और डिब्बे में बंद सर्प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में खेत में पानी लगाते समय किशोर को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहां काम रहे परिजनों ने देखा तो पहले सांप को एक डिब्बे में बंद किया। इसके बाद किशोर के साथ डिब्बे ममें बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
इससे कुछ समयके लिए अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। फिलहाल किशोर खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी योगेंद्र (13) पुत्र राजाराम अपने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम खेत में पानी लगा रहा था। तभी योगेंद्र को सर्प ने डस लिया।
विज्ञापन
इससे वह खेत में गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा, तो उन्होंने सर्प को डिब्बे में बंद कर किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों को सांप दिखाकर किशोर का इलाज कराया। पिता ने बताया कि डसने के बाद सांप अपने बिल की ओर भाग रहा था, बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा गया है।
विज्ञापन