फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The drug addicts will not be able to join Ramnavami procession.

रामनवमी जुलूस में नहीं शामिल हो सकेंगे नशेड़ी

Sat, 18 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Sat, 18 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
The drug addicts will not be able to join Ramnavami procession.
रामनवमी केंद्रीय महोत्सव समिति की बैठक में बोलते अमित सेठ भोलू। - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामनवमी केंद्रीय महोत्सव समिति की बैठक में रामनवमी जुलूस की तैयारियों पर रणनीति बनी। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि शराब के नशे में धुत लोगों को जुलूस में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अति उत्साहित युवकों पर भी नजर रखी जाएगी। नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।
विज्ञापन



महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को बैठक में समिति पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष महेंद्र धुरिया शंभू और महामंत्री अभिषेक कुमार पांडेय नियुक्त हुए। दोनों पदाधिकारियों ने रामनवमी जुलूस भव्य बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। अमित सेठ भोलू ने कहा कि जुलूस में झांकियां शामिल कराने के लिए समिति को पहले से अवगत कराया जाए। सुल्लू महाराज ने प्रत्येक वाहन में झंडे लगाने के लिए प्रेरित किया। व्यापारी व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष गुप्ता और आनंद गुप्ता ने जुलूस में शामिल लोगों को शराब से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


कहा कि शराब के नशे में युवक मिले तो उन्हें जुलूस से खदेड़ा जाएगा। स्वदेश शिवहरे (गोलू) ने युवाओं को अति उत्साह से बचने और जुलूस को भव्य बनाने पर जोर दिया। पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, प्रभाकर सिंह चंदेल व पवन सिंह (बजरंग दल), अशोक ओमर, सौरभ गुप्ता, रजत रावत, सुरेश कान्हा, छोटू सोनी, सन्नी धुरिया, अरुण द्विवेदी, शोभाराम कश्यप, अनुरुद्ध सिंह, कल्लू राजपूत, पंकज रैकवार, विश्वपूजन गुप्ता, नीलू निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed