{"_id":"628d14e3a8a1860982625aeb","slug":"the-driver-died-in-the-collision-of-two-trucks-banda-news-knp698650279","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर और दूसरे ट्रक के चालक व क्लीनर बच गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। बेटी का 26 को जन्मदिन है। घर में सभी लोग तैयारी में लगे थे।
सुल्तानपुर जिले के बंधुवा थाना क्षेत्र के खड़सा गांव निवासी रामलखन (24) मंगलवार को तड़के खाली ट्रक लेकर पैलानी बालू लेने जा रहा था। छापर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। रामलखन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्लीनर संतोष को मामूली चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दूसरा ट्रक गिट्टी लादकर फैजाबाद जा रहा था। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
मृतक के भाई रामकरन ने बताया कि पांच साल पूर्व शादी हुई थी। रामलखन रविवार को घर से ट्रक लेकर निकला था। 26 मई को उसकी दो वर्षीय बेटी का जन्मदिन है। पत्नी खुशबू धूमधाम से जन्मदिन मनाने के लिए तैयारी में जुटी थी। रामलखन के घर लौटने का भी उसे बेसब्री से इंतजार था, लेकिन हादसे ने उसकी जान ले ली। बताया कि दोनों ट्रक फैजाबाद के हैं।