{"_id":"6ae23e5d015a983366084c60","slug":"the-dm-reprimanded-the-pathology-staff-banda-news-c-212-1-bnd1020-153995-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएम ने पैथोलॉजी के स्टाफ को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएम ने पैथोलॉजी के स्टाफ को फटकारा
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात मरीज और तीमारदार जांच के लिए सैंपल लेकर पैथोलॉजी जा रहे थे। यह नजारा डीएम अमित आसेरी के सामने आया। वह मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकारा और सैंपल भेजने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम रात करीब सवा आठ बजे नगर मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र और डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद के साथ मेडिकल कॉलेज आए। उन्हें पैथोलॉजी और ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं सही मिली। प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल को निर्देश दिए कि ईडीएल (आवश्यक दवा सूची) की सभी दवाएं हर समय उपलब्ध रहें। चिकित्सकों को बाहर से दवाएं न लिखने की हिदायत दी गई। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मरीजों और तीमारदारों से बात कर हकीकत परखी।