{"_id":"a58bafa75f4d2f467ebd36b5b10ee033","slug":"the-death-of-two-in-banda-to-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में ठंड लगने से दो और की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में ठंड लगने से दो और की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से रविवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। अत्रिनगर मोहल्ला निवासी रजउवा वर्मा (48) तथा गर्गन पुरवा निवासी मैकू रैदास (40) को शनिवार की रात ठंड लग गई।
विज्ञापन
सीने में दर्द की शिकायत पर परिजनों ने आग तपाया, पर कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, बांदा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामआसरे (56) को रविवार को सुबह ठंड लग गई। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रिफर कर दिया गया। जानलेवा हो रही ठंड ने दिसंबर से अब तक करीब माह भर में 60 जान ले चुकी है।
विज्ञापन