फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The death of the old woman and two cold, three recruitment

ठंड से वृद्धा समेत दो की मौत, तीन भर्ती

Fri, 30 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Fri, 30 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The death of the old woman and two cold, three recruitment
कोहरे के बीच गुजरती म‌हिलाएं - फोटो : Amar ujala

इस वर्ष का अंतिम शुक्रवार सबसे ठंडा रहा। नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं ने अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंडक से दिन भर लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से घना कोहरा और फिर धुंध से ठंड पूरे रौ में रही। दोपहर में कामचलाऊ धूप में ठंड ने पीछा नहीं छोड़ा। बर्फीले झोंकों से सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से ढके लोग शाम से पहले घरों में दुबकने पर मजबूर हुए। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पहाड़ों पर अचानक बर्फबारी हुई है। ड्राई वेस्टर्न विंड से पारे में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अगले एक हफ्ते में पारा और गिरेगा।
विज्ञापन


कोहरा बढ़ेगा और ठंड के तेवर भी तीखे होंगे। उधर, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम सामान्य से दो और न्यूनतम एक डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव का पता नहीं, गरीबों पर संकट
कड़ाके की ठंड के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर नगर पालिका व प्रशासन के अलाव नहीं नजर आ रहे हैं। गरीब व असहाय और दूरदराज से आने वाले मुसाफिर सुबह शाम ठंड से ठिठुर रहे हैं। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, महेश्वरी देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर समेत चौराहों-तिराहों पर गरीबों को ठंड से संघर्ष करना पड़ रहा है। उधर, उप जिलाधिकारी सदर प्रह्लाद सिंह का कहना है कि शहर में अलाव जलवाए जा रहे हैं। गरीबों को कंबल भी बांटे जा रहे हैं। इसका वह खुद निरीक्षण कर रहे हैं।  


स्कूली बच्चों को तीन दिन राहत
जबरदस्त ठंड को देखते हुए डीएम डॉ. सरोज कुमार ने दो दिनों तक कक्षा नौवीं के स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार व शनिवार को शीत अवकाश और तीसरे दिन रविवार की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में नौनिहालों के लिए राहत है। उधर, सरकारी दफ्तरों में शुक्रवार को ठंड का असर दिखा। सहायक निदेशक स्वास्थ्य के दफ्तर में सभी कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिली। कुछ गिने-चुने कर्मी बाहर हल्की धूप में बैठे रहे। वहीं विकास भवन में भी कर्मचारियों ने दफ्तरों के बजाए बाहर परिसर में समय बिताया। ठंड से फरियादियों की भी संख्या कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed