फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The dead body of a laborer who returned from Delhi was found hanging

Banda News: दिल्ली से लौटे मजदूर का शव फंदा से लटका मिला

Sun, 29 Jan 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a laborer who returned from Delhi was found hanging
फोटो-29 बीएनडीपी-09 - फोटो : BANDA
नरैनी। दिल्ली से लौटे मजदूर का शव गांव के बाहर खेत में फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वह अविवाहित और शराब का लती था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

करतल चौकी क्षेत्र के नहरी गांव निवासी विद्यासागर (48) का शव रविवार को खेत में बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

भाई मातादीन ने बताया कि विद्यासागर अविवाहित था। गांव की खेती बेचकर दिल्ली, अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को दिल्ली से गांव आया था। आत्महत्या करने की वजह पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा थी कि विद्यासागर शराब का लती था। इसके चलते ही शादी नहीं हुई थी। वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था। करतल चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed