फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The culprit should be hanged, the victim's family should be given financial help

Banda News: दोषी को फांसी, पीड़ित परिवार को दी जाए आर्थिक सहायता

Fri, 13 Jun 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The culprit should be hanged, the victim's family should be given financial help
कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते जदयू पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
बांदा। तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म से मौत से लोगों में आक्रोश है। राजनीतिक संगठनों ने पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय देते हुए दोषी को फांसी की सजा दिए जाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनता दल युनाटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में दोषी को फांसी की सजा दिए जाने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्त करने के साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की। बृजेश सिंह, पूजा निषाद, राजाबाबू, मंजू, आदित्य गोस्वामी, संतोष अकेला, अरविंद गुप्ता, सुखीराम प्रजापति, उदयपाल, नंदकिशोर, नीरज सिंह, राम देवी, तुलसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मासूम को दी गई श्रद्धांजलि
बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को शोकसभा हुई। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से बच्ची की आत्मशांति की प्रार्थना की गई। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि 14 जून को सपा का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चिल्ला क्षेत्र में मृतका के घर जाना था, लेकिन अब यह प्रतिनिधि मंडल 16 जून को जाकर मृतक मासूम के परिजनों से मिलेगा। बताया कि मासूम बच्ची के अंतिम संस्कार के दौरान सपा पदाधिकारी गांव में मौजूद रहे। शोकसभा में जिलाध्यक्ष के अलावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, उमेश यादव, जिला महासचिव एजाज खान, सुनील यादव, इंद्रजीत यादव, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद निषाद, शिवकरण पाल, कुदरत उल्ला, नील मगुप्ता, रजनी यादव, निलेश श्रीवास, सुनील कुशवाहा, अनुपम लौहवंशी, आरके समुद्रे, पुरुषोत्तम गुप्ता, शुभम धुरिया, नेतराम वर्मा, प्रमोद गुप्ता आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed