फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The crowd of candidates increased as the evening approached, four special trains also remained full.

Banda News: शाम होते ही बढ़ी अभ्यर्थियों की भीड़, चार स्पेशल ट्रेनें भी रहीं फुल

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The crowd of candidates increased as the evening approached, four special trains also remained full.
फोटो 37 - बांदा डिपो में खड़ी रोडवेज बसें । संवाद
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता की दो दिवसीय परीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम होते ही अभ्यर्थियों की रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में भीड़ रही। परीक्षार्थी ट्रेन और बसों से आगरा और प्रयागराज और झांसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 410 बसें लगाई हैं जबकि रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। दो दिवसीय परीक्षा के चलते रविवार की शाम तक रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने दो झांसी से और दो ट्रेनें कानपुर से संचालित की हैं। दोपहर के समय रोडवेज बस स्टैंड में आम यात्रियों की भीड़ रही, जबकि परीक्षार्थी गायब रहे। परिवहन निगम के एआरएम मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक अभ्यर्थी नजर नहीं आए, शाम होते ही अभ्यर्थियों का बस स्टैंड आना शुरू हुआ। एआरएम ने बताया कि बसों को प्रयागराज और संबंधित रूटों पर रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों में भी अभ्यर्थियों ने सफर किया। शाम के समय अभ्यर्थियों की संख्या में एकबारगी इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय परीक्षा के मद्देनजर दो-दो ट्रेनें कानपुर और झांसी से संचालित की गई हैं, ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed