फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The condition of three girl students deteriorated after being injected.

Banda News: इंजेक्शन लगने के बाद तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी

Wed, 18 Oct 2023 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The condition of three girl students deteriorated after being injected.
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर में टिटनेस के इंजेक्शन छात्राओं को लगाए गए। इसमें तीन छात्राओं की हालत देर शाम को खराब हो गई। उन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज में 15 छात्राओं को टिटनेस का टीका लगाया। शिवनगर निवासी सुरेश कुमार, रामपुर निवासी संजय व गुरौला निवासी राजेश ने बताया कि उनकी पुत्रियां सोनम, तन्नू व किरण को खुजली व शरीर में उलझन होने की शिकायत हुई। इसकी जानकारी शिक्षकों को दी गई। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में ज्यादा सुधार न होने पर एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन छात्राओं की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है। अब उनकी हालत सामान्य है। अन्य किसी छात्रा को कोई परेशानी नहीं हुई है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष यादव ने बताया कि सभी कॉलेज व स्कूलों में सुरक्षा के लिए छात्रों को टिटनेस व डिप्थीरिया के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को मानिकपुर क्षेत्र में कुल 100 बच्चों को यह इंजेक्शन लगाए गए हैं, लेकिन तीन छात्राओं के अलावा किसी को समस्या नहीं आई। इन तीनों को एलर्जी की शिकायत पर दवा की गई है। तीनों की हालत सामान्य है, लेकिन उनके परिजनों की मांग पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed