{"_id":"6744d3d739e12e3c23072e54","slug":"the-commissioner-summoned-the-technical-report-of-the-project-from-cnds-banda-news-c-212-1-bnd1004-118565-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आयुक्त ने सीएनडीएस से तलब की परियोजना की तकनीकी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आयुक्त ने सीएनडीएस से तलब की परियोजना की तकनीकी रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। पेयजल के लिए स्वीकृत 1.61 करोड़ रुपये का हिसाब मांगा। कार्यदायी संस्था से तकनीकी रिपोर्ट तलब की। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में उच्चीकरण तथा विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की भी जानकारी ली।
मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण प्राथमिकता से कराएं। उद्यमियों से नए उद्योग लगाने और मंडल में निवेश बढ़ाने के लिए कहा। राष्ट्रीय राज्यमार्ग कबरई तिराहे पर लगी स्ट्रीट लाइटों को एनएचआई के जरिए ठीक कराकर संबंधित विभाग को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर श्रम विभाग से संबंधित लंबित मामलों को तत्काल निस्तारण कराने को कहा।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में हमीरपुर व महोबा में लाभार्थियों को शीघ्र बैंक से ऋण स्वीकृत कराने पर जोर दिया। व्यवसायियों की भूरागढ में पानी की समस्या की शिकायत पर सीएनडीएस से तकनीकी रिपोर्ट मांगी। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में एमएसएमई के तहत जीबीसी के लिए तैयार इकाइयों की जानकारी ली।
विज्ञापन
शासन की प्राथमिकता के अनुसार इन इकाइयों के उद्योग स्थापित कराने को कहा। कहा कि ग्रामीण औद्योगिक आस्थान के उच्चीकरण के लिए यूपीएसआईसी से 65.26 लाख की स्वीकृति मिली है। जल्द इस पर कार्य प्रारंभ कराएं। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में 40 लाख की धनराशि से नाली एवं गेट निर्माण के कार्य शीघ्र कराने को कहा। मंडलायुक्त ने यहां 132 केवीए सब स्टेशन की जल्द स्थापना कराने, ग्रीन बेल्ट बढ़ाने व अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।