फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The commissioner expressed displeasure over the pending cases of demarcation

Banda News: हदबंदी के मामले लंबित होने पर आयुक्त ने जताई नाराजगी

Sun, 28 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The commissioner expressed displeasure over the pending cases of demarcation
बांदा। नगर निकाय चुनाव के दो माह बाद शनिवार कोतवाली थानों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चित्रकूटधाम मंडल के आयक्त आरपी सिंह व डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने पैलानी व मटौंध थानों का निरीक्षण कर संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पैलानी थाने में हदबंदी के मामले लंबित होने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मटौध थाना दिवस में सात शिकायतों में दो का मौके पर समाधान कराया। यहां पर 8 अप्रैल के समाधान दिवस के भूमि संबंधी पांच मामलों में क्या कार्रवाई हुई। इसका रजिस्टर में अंकन नहीं मिला। कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतने लंबे समय से मामले निस्तारण के लिए लंबित होना लापरवाही है। एसडीएम व क्षेत्रााधिकारी को शिकायतों की समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए। पैलानी थाने में आयुक्त को सिंधनकला निवासी बलिराम ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत की। कमिश्नर के आदेश पर लेखपाल ने मौके पर जाकर चकरोड की पैमाइश कर अतिक्रमणकारी को तत्काल चकरोड खाली करने की हिदायत दी। कानाखेड़ा निवासी रेखा ने पड़ोसी के पेड़ से दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर पेड़ को हटवा दिया जाए। थाना दिवस में पाया गया कि हदबंदी के बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम को आदेश दिए कि सभी प्रकरणों में पैमाइश के लिए लेखपालों की टीम गठित कर मामलों का निस्तारण किया जाए। इससे भूमि विवाद के मामलों में कमी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed