{"_id":"c74b24d44120eb257b9852d2a45ff6f2","slug":"the-city-was-decorated-for-ramnavmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी के लिए सज गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी के लिए सज गया शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी और विशेषकर उस दिन निकाले जाने वाली शोभा यात्रा की पूरे शहर में जोरशोर से तैयारियां की गईं है। युवा वर्ग में खास उत्साह है।
विज्ञापन
रामनवमी शनिवार (28 अप्रैल) को है। लेकिन तीन दिन पहले ही शहर के अधिकांश चौराहे और सड़कें भगवा झंडे और झंडियों से पाट दिए गए है। श्रीराम के कटआउट जगह-जगह लगाए गए हैं। छोटी झंडियों से लेकर लंबे-चौड़े झंडे तक जगह-जगह लगाए और सजाए जा रहे हैं।
महेश्वरी देवी चौराहा, ईदगाह चौराहा, झंडा चौराहा, कैलाशपुरी, खूंटी चौराहा, अमर टाकीज चौराहा, चौक बाजार, बलखंडी नाका आदि को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत करने की भी तैयारी है। नगर पालिका ने शोभा यात्रा के रूट पर सड़कों के गड्ढों में मौरंग आदि डालकर काम चलाऊ व्यवस्था की है।
विज्ञापन