{"_id":"669ad1eda08d387ce100f172","slug":"the-city-became-an-island-after-half-an-hour-of-rain-got-relief-from-the-heat-banda-news-c-212-1-bnd1005-113347-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आधे घंटे की बारिश में टापू बना शहर, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आधे घंटे की बारिश में टापू बना शहर, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
बांदा। आधे घंटे की झमाझम बारिश से शहर टापू बन गया। नाले उफनाने से हर तरफ कीचड़ और पानी दिखा। पीली कोठी विद्युत स्टेशन परिसर लबालब भर गया। लोहिया पुल में कमर तक पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया। पहली जोरदार बारिश ने नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे की पोल खोल दी। अलीगंज में पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से जाम लगा रहा।
उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को झमाझम बारिश से काफी राहत मिली, पर नगर पालिका की लापरवाही शहरवासियों को भारी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे काले घने बादल छाए तो लोगों के चेहरे खिल उठे। आधे घंटे तक तेज झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। ईदगाह रोड पर बने लोहिया पुल में कमर तक पानी भर गया। स्कूली बच्चे व राहगीर मजबूरी में पानी में घुसकर किसी तरह निकले। स्टेशन रोड पर गली और पीलीकोठी स्थित गुरुद्वारा में लबालब पानी भर गया, जिससे लोग घरों में कैद रहे।
अलीगंज में मस्जिद के पास, स्वराज काॅलोनी, सर्वोदय नगर, निराला नगर, इंदिरा नगर, सिविल लाइन डीसीडीएफ गली में भी नाले उफनाने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। शहर में चारों तरफ जल भराव से नगर पालिका के नाला सफाई अभियान के दावों की पोल खुल गई। अव्यवस्थाओं को लेकर लोग कोसते रहे।
विज्ञापन
विदाई की बेला में झूमकर बरसा आषाढ़
इस बार आषाढ़ का महीना सूखा निकल गए। लोग गर्मी से परेशान रहे। खेती-किसानी के कामकाज भी प्रभावित रहे। विदाई की बेला में आषाढ़ शुक्रवार को झूमकर बरसा तो किसानों के भी चेहरे खिल उठे। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को करीब 10.6 मिलीमीटर बरसा हुई है। शनिवार व रविवार को भी तेज बारिश होने के आसार हैं।
पेड़ टूटा, यातायात प्रभावित
अलीगंज में रामलीला रोड पर भारी भरकम पेड़ टूटकर गिर गया। बगल में ट्रांसफार्मर होने से बारिश के बीच लोग वहां से गुजरने से घबराते रहे। करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। नरैनी रोड पर मेडिकल काॅलेज के आगे पेड़ गिरने से स्टेट हाईवे पर डिवाइर के एक तरफ आवागमन ठप रहा।
फसलों के लिए बड़ी राहत
कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ विज्ञानी डाॅ. दीक्षा पटेल ने बताया कि बारिश की जरूरत है। धान की रोपाई का काम चल रहा है। तेज धूप होने से रोपा गया धान खराब हो रहा था। तिल, मूंग, उड़द, अरहर आदि की फसलें भी तेज धूप से सूख रही थीं। बारिश से फसलों को बड़ी राहत मिलेगी।
बारिश के बाद पुल में लगा जाम
बारिश के बाद दोपहर में करीब आधा घंटा आवागमन बंद रहा। इसके बाद वाहन निकले तो जगह-जगह जाम लगा। पुराने ओवरब्रिज में कालूकुआं से लेकर बाबूलाल चौराहा व रोडवेज बस स्टैंड तक जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। जाम में एंबुलेंस, स्कूली बसें व रोडवेज बसें भी फंसी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया।