{"_id":"57bf31c84f1c1b054bd4f1a9","slug":"the-children-showed-talent-in-cultural-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरवां। ब्रिज आफ होप प्रोजेक्ट सेंटर, पैगंबरपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने लोक नृत्य और देश भक्ति गीतों से समां बांध दिया। अमर शहीदों की याद में नाटक भी पेश किए। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर बृजेश बहादुर सिंह ने निर्देशन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत रेव रेंट फादर लल्लू प्रसाद जोसेफ ने प्रार्थना से की। इस अवसर पर सेंटर ने बच्चों को बैग, साबुन, तेल, शैंपू, पेंसिल, पेन, जमेट्रीबाक्स आदि वितरित किए। सोशल वर्कर रोहित दास, उत्तम दास, सुरेश कुमार, रवींद्र, जगजीवन राम, नत्थू प्रसाद वाल्मीकि, मधुबाला भी शामिल रहे।
विज्ञापन