फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The candidates who are unhappy with the promotion will give the exam

प्रोन्नत से खफा परीक्षार्थी देंगेे परीक्षा

Sun, 22 Aug 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The candidates who are unhappy with the promotion will give the exam
बांदा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बिना परीक्षा दिए प्रोन्नत किए गए छात्र-छात्राएं अब परीक्षा देेकर और बेहतर अंकों के साथ पास हो सकते हैं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने तैयारी की है।
विज्ञापन

बोर्ड ऐसे असंतुष्ट छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने जा रहा, जो अपने कम अंकों, बिना अंक के प्रोन्नत करने यानी (ट्रिपल एक्स) या अनुपस्थित रहने की वजह से प्रोन्नत तो कर दिए गए, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बोर्ड ने परिषद की वेबसाइट जारी कर परीक्षा आवेदन पत्र मांगे हैं। असंतुष्ट छात्र-छात्राएं बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में अपना परीक्षा आवेदन भरकर विद्यालय में 27 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आवेदन पत्र संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य जांच करके 29 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट में जमा करेंगे। बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर से 8 अक्तूबर तक होगा। इस परीक्षा में मिलने वाले अंकों को भी अंतिम माना जाएगा। इसमें प्रोन्नत अंकों को शामिल नहीं किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज सचिव ने बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है।
बोर्ड से निर्देश मिलने पर जिला स्तर पर परीक्षा के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रधानाचार्यों के माध्यम से असंतुष्ट छात्रों के परीक्षा आवेदन भराने को कहा जा रहा है।
ये है परीक्षा आवेदन प्रारूप
बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा आवेदन में परीक्षा का नाम (हाईस्कूल या इंटर), परीक्षार्थी का अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, विद्यालय कोड, विद्यालय का नाम, एक विषय अथवा एक से अधिक विषयों में शामिल होने का विवरण, छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा में विषय का उल्लेख आदि करना होगा। परीक्षार्थी, प्रधानाचार्य व अभिभावक के हस्ताक्षर भी होंगे।
40136 परीक्षार्थी थे बोर्ड परीक्षा में
बोर्ड परीक्षा वर्ष 2020-21 में जिले में हाईस्कूल व इंटर में कुल 40,136 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल में 22,787, जिसमें छात्र 12,724 व छात्राएं 10,063 थे। इंटर में 17,349 में छात्र 9659 व छात्राएं 7690 थीं। इन सभी को शासन के आदेश पर प्रोन्नत किया गया था।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज सचिव से मिले निर्देशों के क्रम में परीक्षा की तैयारी शुरू की गई है। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। इस विकल्प पर अगर कोई प्रधानाचार्य लापरवाही करता है या परीक्षार्थी के परीक्षा आवेदन को बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed