फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   "The canal will not run"

नहर चलाने से खड़े किए हाथ, पानी की कमी बता केन नहर अधिशासी अभियंता ने जताई लाचारी

Wed, 21 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
"The canal will not run"

सिंचाई बंधु की बैठक में अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखंड ने पानी की कमी से नहर चलना असंभव बताया। इस दौरान पपरेंदा कोठी की खाली जमीन में तालाब खुदवाकर सिंचाई सुविधा के प्रस्ताव पर सर्वेक्षण करने को कहा गया।

विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को बैठक में अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा ने नहरों की कटिंग दुरुस्त करने और सफाई व रोस्टर के मुताबिक पानी छोड़ने को कहा। अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखंड ने बताया कि पानी की अनुपलब्धता के कारण नहरों में पानी नहीं चल रहा।
विज्ञापन


बजट के मुताबिक टूटे कुलाबों की मरम्मत और सिल्ट सफाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड ने बिजली व यांत्रिक दोष से 20 नलकूप बंद बताए।

अध्यक्ष ने खराब नलकूप तत्काल दुरुस्त करने को कहा। सदस्य शांती देवी साहू के प्रतिनिधि राम प्रकाश साहू ने छिलोलर (कमासिन) में नहर पर पुल निर्माण और अमलोहरा (बिसंडा) में पचासाहार पर झाल बनाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि उमेश कुमार मिश्रा ने पपरेंदा कोठी की जमीन पर तालाब खुदवाने का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष ने अभियंता से सर्वे कराकर रिपोर्ट देने को कहा। सदस्य सीता सिंह के प्रतिनिधि जयराम सिंह, राजकुमार, गजेंद्र पटेल, कमलेश श्रीवास, रामकृपाल, महेंद्र पाल वर्मा (राजू), धीरज राजपूत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed