फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The canal got cut due to overflow, the crops are drying up

Banda News: ओवरफ्लो होकर कटी नहर, सूख रही फसल

Sat, 05 Oct 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
The canal got cut due to overflow, the crops are drying up
नरैनी। सिंचाई विभाग की लापरवाही से लहुरेटा गांव में माइनर ओवरफ्लो होने से पटरी कट गई। इससे पानी बर्बाद हो रहा है। किसानों की सैकड़ों बीघे की फसलें बिना सिंचाई सूख रही हैं। ग्राम प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की और पटरी दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के लहुरेटा ग्राम प्रधान फहमिदा की अगुवाई में किसान समसुद्दीन, हैदर,नफीस, आसिफ, रामसरन, आरिफ, निजाम आदि ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि गांव के नजदीक से मुख्य केन नहर निकली है। इसी से लहुरेटा माइनर निकली हुई है। गांव के किसान इससे सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन

सिंचाई प्रखंड तृतीय के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से माइनर ओवरफ्लो हो गई। पटरी कटान से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर टूट जाने की सूचना सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को दी गई। सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। तत्काल माइनर दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed