फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bride and the groom clashed over the dance in the DJ

डीजे में डांस को लेकर वर व कन्या पक्ष भिड़े

Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The bride and the groom clashed over the dance in the DJ
अतर्रा। दो अलग-अलग शादी समारोहों के दौरान मारपीट हुई। कस्बे के एक मैरिज हाउस में बृहस्पतिवार की रात डीजे में नाचने को लेकर वर व कन्या पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट के मामले में वर व कन्या पक्ष के आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, बाद में उन्हें आपसी सुलह-समझौते के बाद छोड़ दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि मैरिज हाल में मारपीट की घटना में आधा सैकड़ा के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। मैरिज हाउस संचालक को आदेशों का अनुपालन न करने व रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर चेतावनी दी गई है। दोबारा ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कस्बे के बदौसा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास एक शादी समारोह में दुल्हन की फोटो व वीडियो बनाने को लेकर कन्या व वर पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें वर पक्ष से पप्पू, रामआसरे, रामबाबू, कल्लू व कन्या पक्ष से बेटा व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed