{"_id":"6152060a8ebc3e2be51cb4af","slug":"the-boy-fell-into-the-pond-the-girl-saved-banda-news-knp6548486160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक तालाब में गिरा, बालिका ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक तालाब में गिरा, बालिका ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पैर फिसलने से रविवार की शाम बालक तालाब में डूबने लगा। तभी घाट में मौजूद बालिका की उस पर नजर पड़ गई और उसने बालक को सुरक्षित निकाल लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया कि घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। बड़ा हादसा बच गया। कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव में अरविंद का तीन वर्षीय पुत्र शक्ति रविवार को शाम घर के नजदीक स्थित तालाब पहुंच गया।
तभी पैर फिसलने से वह तालाब में डूबने लगा। घाट में मौजूद 12 वर्षीय रागिनी की उस पर नजर पड़ गई और उसने तालाब में छलांग लगा दी। मासूम शक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घरवालों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि रविवार को शक्ति का जन्मदिन था। परिवार के सभी लोग धूमधाम से जश्न मनाने की तैयारी में लगे थे। बड़ी अनहोनी टल गई।