फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a young man who had gone to his in-laws' house on a bike was found lying in the field

Banda News: बाइक से ससुराल गए युवक का शव खेत में पड़ा मिला

Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to his in-laws' house on a bike was found lying in the field
नरैनी। बाइक से ससुराल गए युवक का शव खेत में पड़ा मिला। कालिंजर थाना क्षेत्र के सिजहरी सढ़ा गांव निवासी संजय (23) रविवार को दोपहर अपने गांव से बाइक से अपनी ससुराल छतफारा सढ़ा गांव गया था।
विज्ञापन

शाम छह बजे के करीब ग्रामीणों ने उसे खेत में पड़ा देखा ताे उसकी ससुराल में खबर दी। ससुराली उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर माया ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पत्नी पुष्पा अपने मायके में थी। चाचा परशुराम ने बताया कि संजय की शादी दो साल पहले हुई थी। दो भाइयों में बड़ा था। राजमिस्त्री का काम करता था। छोटे भाई का नाम चंद्रभूषण है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed