{"_id":"6894e0034a75329a2402de78","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-well-murder-suspected-banda-news-c-215-1-sknp1043-118951-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 07 Aug 2025 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। बरगढ़ कस्बा निवासी एक युवक का गुरुवार की सुबह एक कुएं में उतराता हुआ शव मिला। युवक एक अगस्त से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
कस्बा के अशोक चौराहा निवासी रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि उसका मझला बेटा आशीष कुमार तिवारी (22) 31 जुलाई को गुजरात के राजकोट से आया था। एक अगस्त की शाम करीब पांच बजे गांव में घूम रहा था। उसके बाद घर नहीं लौटा। रात में खोजबीन शुरु की, कोई पता नहीं चला। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि खोजबीन करते हुए सुबह करीब छह बजे डिग्री काॅलेज के पीछे कस्बा निवासी किसान बालमुकुंद द्विवेदी के कुएं के पास पहुंचे तो कुएं में उतराता हुआ शव मिला।
आशीष के जीजा अंकुल तिवारी ने बताया कि उसको आशंका है कि किसी ने साले की हत्या कर शव कुएं में फेंका है। उसके दो भाई संदीप, सतीश व तीन बहन ममता, बबिता देवी, सविता हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे ने बताया कि उसकी मां नगीना देवी ने तहरीर में बेटे के मानसिक से कमजोर होने की बात कही थी। गुमशुदगी दर्ज है। हत्या जैसा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल जाएगा।