{"_id":"2bfd0c92f0a007629946fccafcdff764","slug":"the-board-shall-be-a-land-of-green-ctial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल की चटियल धरती होगी हरीभरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल की चटियल धरती होगी हरीभरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागवानी करने वाले बुंदेलखंड के किसानों को हर माह
विज्ञापन
तीन हजार रुपये की सौगात मिली है। बुंदेलखंड विशेष पैकेज से तीन साल तक
इन्हें यह धनराशि दी जाएगी।
मंडल के चारों जनपदों के लिए 1.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस वर्ष मंडल में 665 हेक्टेयर में बागवानी का लक्ष्य है। उद्यान विभाग ने लाभार्थियों के चयन की कवायद शुरू कर दी है। इसका लाभ नए बाग लगाने वाले किसानों को मिलेगा।
बुंदेलखंड में हरियाली तेजी कम हो रही है। खेती-किसानी से भी कई साल से दैवी आपदा से भारी नुकसान हो रहा है। इसके मद्देनजर शासन ने बुंदेलखंड में मुख्यमंत्री विशेष पैकेज से बुंदेलखंड विकास योजना की शुरुआत की है, ताकि बागवानी के जरिये किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
नवीन बाग रोपण योजना में शामिल किसानों को हर माह तीन हजार रुपये उद्यान विभाग देगा। यह धनराशि आरटीजीएस के जरिये सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। योजना के तहत बांदा में 170 हेक्टेयर में बागवानी होगी। इस पर 30.60 लाख रुपये खर्च होंगे।
बागवानी में प्रति लाभार्थी किसान अपने खेत में कम से कम आधा हेक्टेयर में आम, जामुन, नींबू, अमरूद, शरीफा, पपीता आदि के पौधे लगाएंगे। हमीरपुर में 170 हेक्टेयर में 30.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चित्रकूट में सबसे ज्यादा 175 हेक्टेयर बागवानी के लिए 31.50 लाख बजट जारी हुआ है। महोबा में सबसे कम 150 हेक्टेयर के लिए 27 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
बागवानी करने वाले लाभार्थी हर माह मिलने वाली तीन हजार रुपये की धनराशि से फैंसिंग (तार घेराव) करेंगे और पौधे खरीद कर लगाएंगे। इसमें किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा।
उद्यान विभाग किसानों के बागों की वीडियोग्राफी कराएगा और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। लाभार्थियों के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित होगी।
-मनोहर सिंह, उप निदेशक, उद्यान, चित्रकूटधाम मंडल