{"_id":"6277fef2329022701d5d9e8e","slug":"the-bike-rammed-into-the-truck-due-to-the-collision-of-the-vehicle-the-death-of-the-young-man-banda-news-knp6956564196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक ट्रक में घुसी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक ट्रक में घुसी, युवक की मौत
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। तिलक समारोह से रेलवे स्टेशन जाते समय तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से असंतुलित बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे फुफेरे दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं।
घटना अतर्रा थाना क्षेत्र में एलआईसी भवन के पास की है। थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव निवासी राहुल कुशवाहा (18) पुत्र भगवानदीन के चचेरे भाई शीलू का शनिवार को तिलक समारोह था। इसमें शामिल होने उसके फुफेरे भाई गोखिया (अतर्रा) गांव निवासी शिवाकांत (17) पुत्र सतीश कुमार और बेर्रांव (बबेरू) गांव निवासी रोहित (19) पुत्र मोहनलाल आए थे। दोनों को कानपुर जाना था। शाम को राहुल बाइक में शिवाकांत व रोहित को छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी एलआईसी के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। बाइक राहुल चला रहा था। उसकी वहीं मौत हो गई। शिवाकांत व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से देर रात उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा रामकेश ने बताया कि राहुल पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। तीन भाइयों में छोटा था।