फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The baby kept crying, the mother hanged herself from the noose.

Banda News: बिलखती रही दुधमुंही, फंदे से झूल गई मां

Wed, 24 Apr 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
The baby kept crying, the mother hanged herself from the noose.
बांदा/अतर्रा। शादी के साल भर बाद ही दुधमुंही को आंखों के सामने बिलखता छोड़कर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने दिमागी संतुलन ठीक न होने के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। एक माह पूर्व भी उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी, तब घरवालों ने बचा लिया था। मायके पक्ष ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी मोहनी (23) ने सूने घर में सोमवार को दोपहर घर के अंदर फंदा लगा लिया। घटा के समय जेठानी नीतू व सास एक निमंत्रण में गईं थीं। ससुर राजू जानवर चराने खेत गए थे। मामा ससुर मुकेश कुमार ने बताया कि साल भर पहले मोहनी की शादी सुरेश कबीर से हुई थी। दो माह की बच्ची भी है। शादी के बाद से उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। एक माह पूर्व उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। तब घरवालों ने उसे बचा लिया था। उधर, मायके पक्ष आए उसरी पुरवा निवासी चचेरे भाई दिलीप ने बताया कि फिलहाल कोई आरोप नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतर्रा इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed