{"_id":"677827d957db776e4d0a2a70","slug":"the-audience-was-enthralled-with-the-performance-of-the-girls-in-the-festival-banda-news-c-212-1-bnd1004-120210-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महोत्सव में बालिकाओं की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महोत्सव में बालिकाओं की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
बांदा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बांदा महोत्सव, प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भजन, लोक गायन व फिल्मी डांस में बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सर्दी के बीच दर्शकों की खचाखच भीड़ रही।
जीआईसी मैदान में चल रहे बांदा महोत्सव, प्रदर्शनी व मेले में शुक्रवार को बांदा महोत्सव चैंपियन-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई संस्थाओं की बालिकाओं ने लोक गायन, फिल्मी गायन, फिल्मी भाव नृत्य कला आदि में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। मंच पर करीब तीन घंटे तक नृत्य व गीत के कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ रही।
बालिकाओं की नृत्य कला का दृश्य देखकर लोग तालियां बजाने को विवश हो गए। कार्यक्रम के संयोजक नीरज निगम एवं आयोजक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कलाकारों को उत्साह बढ़ाया। इसके बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की और प्रदर्शनी में झूलों आदि का लुत्फ उठाया।