फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The accused of dowry murder committed suicide by consuming poison

Banda News: दहेज हत्या के आरोपी ने जहर खाकर दी जान

Sun, 14 Jul 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The accused of dowry murder committed suicide by consuming poison
बांदा। दो माह पूर्व महिला की जहर से मौत हो गई थी। ससुरालियों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे आहत आरोपी पति ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी सुशील यादव (30) ने शुक्रवार की शाम घर में जहर खा लिया। काफी देर बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो उसे बबेरू सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चचेरे भाई विक्रम यादव ने बताया कि सुशील दो भाइयों में छोटा था। जयपुर में मजदूरी करता था। चार महीने से वह गांव में ही था। बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में रविकरन की पुत्री उर्मिला से हुई थी। शादी के बाद घरेलू कलह के चलते इसी साल मई में पत्नी उर्मिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जून को उर्मिला के पिता रविकरन ने बबेरू कोतवाली में सुशील व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना सीओ बबेरू कर रहे हैं। पत्नी के खुदकुशी करने और ससुरालियाें द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से वह आहत था। इसी के चलते उसने जहर खाकर खुदकुशी की है। उसके कोई संतान नहीं है।

उधर, बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में उसने अपनी व्यथा को लिखा है। इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed